फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kidnapping of twin sons of oil businessman from school bus in Chitrakoot

बंदूक की नोक पर स्कूल बस से तेल कारोबारी के जुड़वां बेटों का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Feb 2019 09:50 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अजय सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of twin sons of oil businessman from school bus in Chitrakoot
प्रतीकात्मक तस्वीर

चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र स्थित एसपीएस स्कूल की बस में सवार यूकेजी के दो छात्रों का मंगलवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक अगवा कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। अगवा किए गए जुड़वां भाई ब्रजेश रावत के पुत्र हैं। बृजेश एक तेल व्यापारी हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बच्चे विद्यालय में अवकाश होने के बाद जैसे ही घर आने के लिए बस में चढ़ रहे थे तभी बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को बाइक में जबरन बैठाया और ले गए। इनका परिवार यूपी के चित्रकूट जिला मुख्यालय के सीतापुर में रहता है। इस वारदात में साढ़े 5 लाख के इनामी अंतरराज्यीय गैंग सरगना बबुली कौल का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा ने जिले की सीमा की नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कराई। नयागांव मध्यप्रदेश थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी ने जगह-जगह बच्चों की तलाश में चेकिंग अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार स्कूल से अपहृत बच्चों के नाम श्रेयांश और प्रियांश रावत है। दोनों की उम्र 5 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सतना एसपी ने संतोष सिंह गौर ने कहा कि यूपी पुलिस की मदद से बच्चों को सुरक्षित रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में युवकों की गतिविधियों से मालूम चलता है कि दोनों प्रोफेशनल किस्म के बदमाश हो सकते हैं। 


दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्ववीट कर लिखा, 'मुझे याद है, जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था तब मैंने कहा था मध्यप्रदेश में या तो शिवराज रहेगा या तो फिर डाकू...।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed