फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Girlfriend's father after asked man to prove your love by killing yourself, man shoots himself

गर्लफ्रेंड के पिता ने कहा 'सुसाइड से प्यार साबित करो', युवक ने खुद को मारी गोली

Wed, 04 Jul 2018 03:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's father after asked man to prove your love by killing yourself, man shoots himself

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में बीजेपी से जुड़े एक युवा नेता ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड के पिता ने उससे कहा था कि 'खुद को मारकर अपना प्यार साबित करो'। जिसके बाद मंगलवार रात उसने ये कदम उठाया। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस वक्त वह वेटिंलेटर पर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक का नाम अतुल लोखंडे है और वह अरेरा मंडल से भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) का वाइस-प्रेजिडेंट है। वह रात करीब 9.30 बजे अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था। महिला के घर के बाहर अतुल का एक रिश्तेदार गाड़ी में ही उसका इंतजार कर रहा था। कुछ देर बाद घर से गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद अतुल की गर्लफ्रेंड और उसका रिश्तेदार उसे शिवाजी नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अतुल ने घटना से एक दिन पहले ही फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें महिला के पिता ने उससे कहा कि वह उनकी बेटी के लिए खुद को मारकर अपना प्यार साबित करे। पोस्ट के मुताबिक महिला के पिता ने उससे कहा कि ऐसा करने के बाद यदि वह जीवित रहता है तो वो अपनी बेटी की शादी उससे कर देंगे। लेकिन अगर वह जीवित नहीं रहेगा तो दोनों अगले जन्म में हमेशा एक रहेंगे। उस पोस्ट में अतुल ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिए करीब 40 फोटो भी अटैच किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल के दोस्तों का कहना है कि अतुल और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच पिछले 13 सालों से संबंध है। महिला बैंक में काम करती है। जब उसके पिता ने शादी के लिए अतुल को अपनी बेटी का हाथ देने से मना कर दिया तो वह उन्हें धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला ने उसके फोन का जवाब देना बंद कर दिया।


मामले पर डिप्युटी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि घटना के बाद महिला और उसके परिवार को सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उन परिस्थितियों की जांच की जाएगी जिनके कारण अतुल ने ये कदम उठाया। फिलहाल मामले में अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed