फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five years old girl murder in madhya pradesh after rape

मध्यप्रदेश: पांच साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या, बाथरूम में मिला शव

Tue, 21 Aug 2018 07:07 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 21 Aug 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
Five years old girl murder in madhya pradesh after rape

मध्य प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नया मामला जबलपुर जिले के कटंगी का है, जहां पांच साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के आरोप में बच्ची के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने बच्ची का शव एक बोरे में बंद करके नदी में बहा दिया था। इसके बाद नदी में शव की तलाश की जाती रही। बाद में घर के बाथरूम में बच्ची का शव बरामद किया गया। गौरतलब है कि अभी पिछले हफ्ते ही रायसेन जिले में एक मासूम के साथ हैवानियत की घटना हुई थी। आरोपी ने बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। 
विज्ञापन


राज्य में 12 साल या इससे कम आयु की बच्चियों से रेप के मामलों में फांसी का प्रावधान होने के बावजूद ऐसे शर्मनाक मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे मामलों में अभी तक दस से ज्यादा दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। मगर ऐसा लगता है कि अपराधियों में नए कानून का भी कोई खौफ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed