फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh said Bhaiyyuji Maharaj talked with me on phone before death

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा खुलासा, कहा- 'भैय्यूजी महाराज ने मुझे फोन करके बताई थी ये बात'

Fri, 15 Jun 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 15 Jun 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh said Bhaiyyuji Maharaj talked with me on phone before death

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भैय्यू महाराज को लेकर बड़ी बात कही है। सिंह ने भैय्यूजी की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि भैय्यूजी ने फोन करके अपनी चिंता जाहिर की थी। उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि भैय्यूजी ने उनसे फोन पर बात करते हुए कई बातें बताई थीं। भैय्यूजी नर्मदा में शिवराज सरकार द्वारा हो रहे अवैध खनन से चिंतित थे। उन्हें मुंह बंद रखने के लिए मंत्री पद का ऑफर भी दिया गया था। इस पर भैय्यूजी ने उन्हें फोन पर बताया था कि वह ये ऑफर ठुकरा चुके हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार 12 जून को आध्यात्मिक गुरू भय्यूजी महाराज की मौत हो गई थी। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं मामले पर डीआईजी हरिनारायण मिश्र ने उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें हत्या के संदेह की बात पूछी गई थी। उन्होंने कहा कि घटना का स्वरूप और प्रकृति एकदम स्पष्ट है। भैय्यूजी ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके अलग अलग पहलुओं पर विस्तृत रूप से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मौत के बाद भी मौत की वजह बरकरार रही

बताया जा रहा है कि भैय्यूजी ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की थी। लेकिन उनकी मौत के बाद भी उनकी मौत का ये कारण बरकरार रहा। भैय्यूजी  को अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। इसके बाद उनके सेवादार उनके पार्थिव शरीर को उनके सूर्योदय आश्रम ले गए। घर से आश्रम आने तक उनकी पत्नी डॉ. आयुषी और बेटी कूहु एक ही कार से गईं। इस दौरान उन्होंने ना तो एक दूसरे से बात की और ना ही एक दूसरे की ओर देखा। दोनों के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed