फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader killed a woman after watching the Drishyam movie

'दृश्यम' फिल्म देखकर भाजपा नेता ने की महिला की हत्या, पांच गिरफ्तार

Sat, 12 Jan 2019 09:04 PM IST
आसिम खान भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Sat, 12 Jan 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
BJP leader killed a woman after watching the Drishyam movie

विवाहेतर संबंधों से पैदा कलह के चलते युवती के दो साल पुराने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार को स्थानीय भाजपा नेता और उसके तीन बेटों समेत पांच लोगों को धर दबोचा। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अजय देवगन की प्रमुख भूमिका वाली मशहूर थ्रिलर फिल्म "दृश्यम" (2015) देखकर हत्याकांड की साजिश रची थी। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली ट्विंकल डागरे (22) की हत्या के मामले में भाजपा नेता जगदीश करोतिया उर्फ कल्लू पहलवान (65), उसके तीन बेटों-अजय (36), विजय (38) और विनय (31) और उसके साथी नीलेश कश्यप (28) को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य महिला से पहले से विवाहित करोतिया के ट्विंकल के साथ कथित तौर पर नाजायज रिश्ते थे। ट्विंकल भाजपा नेता के साथ उसके घर में रहना चाहती थी। इस बात पर भाजपा नेता के परिवार में आये दिन कलह होता था।  मिश्रा ने कहा, "कलह से परेशान करोतिया और उसके बेटों ने ट्विंकल की हत्या की साजिश रची। उन्होंने 16 अक्टूबर 2016 को रस्सी के फंदे से युवती का गला घोंट दिया। फिर उसकी लाश को जला दिया।" उन्होंने बताया कि जिस जगह युवती की लाश जलायी गयी थी, वहां से पुलिस ने उसकी बिछिया और ब्रेसलेट बरामद किया है। 
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया, "हमें पता चला है कि आरोपियों ने हत्याकांड की साजिश रचने के दौरान दृश्यम फिल्म देखी थी। उन्होंने इस फिल्म के एक सीन की तर्ज पर कुत्ते के शव को एक स्थान पर गाड़ दिया था। फिर यह बात जान-बूझकर फैला दी थी कि उन्होंने गड्ढे में किसी का शव गाड़ा है।" उन्होंने बताया, "जब पुलिस ने इस स्थान की खुदाई करायी, तो वहां से कुत्ते के शव के अवशेष बरामद किये गये। इससे पुलिस की जांच कुछ समय के लिये भटक गयी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मामले की गुत्थी सुलझाने के लिये गुजरात की एक प्रयोगशाला में करोतिया और उनके दो बेटों का ब्रेन इलेक्ट्रिकल आसलेशन सिग्नेचर (बीईओएस) टेस्ट कराया गया। शहर के इतिहास में किसी आपराधिक वारदात को सुलझाने के लिये पहली बार बीईओएस टेस्ट कराया गया। 


ट्विंकल के परिजन प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में इस पार्टी के तत्कालीन विधायक सुदर्शन गुप्ता पर करोतिया और उसके बेटों को पुलिस से "संरक्षण" देने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी ने कहा कि मामले में गुप्ता की किसी भूमिका को लेकर पुलिस को अभी कोई भी सबूत नहीं मिला है।विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed