फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crime Burhanpur Crime News Woman murdered by neighbor for refusal to engage

Crime: बुरहानपुर में पड़ोसी का वहशीपन, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम रही तो पड़ोसन को गला घोंटकर मार डाला

Mon, 26 Dec 2022 07:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 07:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में गणपति थाना क्षेत्र के पांच पुल स्थित खेत में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, मृतका सहंगुबाई पति सिकदार भील (45) की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले पवन मोरे (25) ने की थी।

विज्ञापन
Crime Burhanpur Crime News Woman murdered by neighbor for refusal to engage
हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुरहानपुर जिले के गणपति नाका पुलिस ने पांच पुल के पास हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति ने की थी। 23 दिसंबर की रात में गणपति नाका पुलिस को सहंगुबाई पति सिकदार भील निवासी जयंत पटेल का बाड़ा पांच पुल की मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची।

विज्ञापन


बता दें कि मृतिका के शव और घटना स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण करने पर मृतिका की मौत असामान्य परिस्थतियों में और गले पर मिले निशानों से गला घोंटकर हत्या होने की आशंका से थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 662/22 धारा-302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर राहुलकुमार लोढा ने बताया, मामले की गंभीरता देखते हुए जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए थाना प्रभारी गणपति नाका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने भौतिक और परिस्थिति जन्य साक्ष्य जुटाए। मृतका के पति से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


आरोपी का मृतका के घर आना जाना था...
संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले पवन पिता भभुत सिंह मोरे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करते उसने सहंगुबाई की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी पवन कई साल से मृतका के मकान के पास ही बाड़े में रहता था और उसका मृतका के घर आना जाना था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया, 23 दिसंबर की रात उसने पांच पुल के पास बाड़े में गाय भैंस बांधने के बाद पड़ोस में रहने वाले सिकदार को मोबाइल में पिक्चर देखने के लिए बुलाया, फिर आरोपी ने मौका पाकर अपना मोबाइल पिक्चर देखने के लिए मृतका के पति सिकदार को देकर सहंगुबाई के घर जाकर उसके साथ गलत काम करने की मांग की, जिसका मृतका ने विरोध करने पर आरोपी की ओर से गुस्सा होकर सहंगुबाई को खटिया पर गिराकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया, फिर लाश को घर से उठाकर पास के खेत में फेंक दिया और वापस आकर सिकदार से अपना मोबाइल लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी पवन पिता भभुत सिंह उर्फ भगत सिंह मोरे जाति राजपुत उम्र 25 साल निवासी ग्राम चाकबारा थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस साक्ष्य एकत्रित कर रही है। अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में गणपति नाका प्रभारी निरीक्षक टीसी शिंदे, उप निरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी, बंसती चौहान, सहायक उप निरीक्षक हुकुम सिंह, कल्लूराम त्रिपाठी, धनराज पाटिल, तारक अली, संजय सोलंकी, गजानन, आर संजय जाधव, आर महेश प्रजापति, आर विनोद, आर अमित यादव और आर जितेन्द्र मीणा का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed