{"_id":"65c5b7f14b18ebceb00b058c","slug":"cow-gives-birth-to-six-legged-calf-in-damoh-people-start-worshiping-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में अजीबोगरीब मामला, गाय ने छह पैर की बछिया को दिया जन्म, लोगों ने शुरू की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में अजीबोगरीब मामला, गाय ने छह पैर की बछिया को दिया जन्म, लोगों ने शुरू की पूजा
Fri, 09 Feb 2024 10:58 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:58 AM IST
सार
बरोदा गांव में दो दिन पहले गाय ने छह पैर की बछिया को जन्म दिया है। वह अपनी मां का दूध नहीं पी रही है। ग्रामीण रुई के जरिए उसे दूध पिलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सकी पूजा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दमोह में छह पैर की बछिया का जन्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हटा ब्लाक के बरोदा गांव में एक गाय ने छह पैर की बछिया को जन्म दिया। जिसे देखने के लिए पूरा गांव गाय मालिक के घर आ रहा है। छह पैर की बछिया पूरे क्षेत्र में कोतूहल का विषय बन गई है। कुछ ग्रामीण दो दिन की बछिया की पूजा भी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बछिया की हालत काफी नाजुक है। वह अपनी मां का दूध भी नहीं पी रही है।
दरअसल, बरोदा गांव के रहने वाले घसोटी कोरी के घर दो दिन पहले गाय ने छह पैर की बछिया को जन्म दिया है। जन्म के साथ ही उसमें विक्रति है। छह पैर होने के कारण बछिया के मल-मूत्र निकालने का रास्ता ही बंद था। इसे लेकर बुधवार को डॉक्टरों ने उसका छोटा सा ऑपेरशन किया, जिसके बाद उसने मल-मूत्र का त्याग करना शुरू किया। लेकिन, अब भी अपनी मां का दूध नहीं पी रही है। ग्रामीण रुई के जरिए उसे दूध पिलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उसकी पूजा भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक छह पैरों वाला कोई जानवर नहीं देखा है। आसपास के गांव से भी लोग इस बछिया को देखने के लिए आ रहे हैं।