फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cow gave birth to a two-legged calf in Sagar, people came to see, expert told congenital defect

MP News: सागर में जन्मा दो पैर वाला अनोखा बछड़ा, देखने पहुंचे लोग, एक्सपर्ट ने बताया कंजेनाइटल डिफेक्ट

Sun, 07 Aug 2022 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा दो पैरों वाले बछड़े के जन्म का अनोखा मामला सामने आया। गढ़ाकोटा के कमला नेहरू वार्ड में रहने वाले मनोज कोरी की गाय ने दो पैरों वाले बछड़े को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Cow gave birth to a two-legged calf in Sagar, people came to see, expert told congenital defect
सागर में जन्मा दो पैर वाला अनोखा बछड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा दो पैरों वाले बछड़े के जन्म का अनोखा मामला सामने आया। गढ़ाकोटा के कमला नेहरू वार्ड में रहने वाले मनोज कोरी की गाय ने दो पैरों वाले बछड़े को जन्म दिया है। जैसे ही क्षेत्र के लोगों को इस बात की जानकारी लगी, मनोज कोरी के घर बछड़े को देखने वालों की भीड़ लग गई। दो पैरों वाला बछड़ा क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है, पूरे इलाके में सिर्फ बछड़े की ही चर्चा हो रही है। मनोज ने बछड़े के जन्म के बाद पशु चिकित्सकों से भी संपर्क किया। पशु चिकित्सकों ने बछड़े की जांच के बाद उसे पूरी तरह से स्वस्थ बताया है। बछड़े के आगे दो पैर नहीं है,केवल पीछे के दो पैर हैं। वहीं, एक्सपर्ट ने इसे कंजेनाइटल डिफेक्ट बताया है।
विज्ञापन


गाय के मालिक मनोज कोरी ने बताया कि गाय ने शनिवार रात को बछड़े को जन्म दिया है। जन्म के बाद जब उन्होंने बछड़े को देखा तो उसके आगे के पैर नहीं थे। बछड़े के देखकर वे भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी दो पैर वाला गाय का बछड़ा नहीं देखा। पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. जयश्री नेमा का कहना है कि गाय ने दो पैरों वाले बछड़े को जन्म दिया है। इसे विज्ञान की भाषा में कंजेनाइटल डिफेक्ट कहा जाता है। जो कि जन्मजात दोष और विसंगतियों के कारण होता है। उन्होंने कहा कि यदि बछड़े को उचित पोषण आहार मिले तो वह आगे भी स्वस्थ जीवन जी सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed