फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Covid19,Madhya Pradesh government issued epass for people stranded inside and outside the state

राहत: मध्य प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में फंसे राज्य के लोगों के लिए की ई-पास की व्यवस्था

Mon, 27 Apr 2020 02:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 27 Apr 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Covid19,Madhya Pradesh government issued epass for people stranded inside and outside the state
shivraj singh chauhan

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने एक राहत भरी खबर दी है। इसके अंतर्गत अब प्रदेश के अंदर एवं बाहर फंसे लोगों के आवागमन के लिए  ई-पास जारी किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  

वे लोग जो जिलों में लॉकडाउन के करण रुके हुए हैं तथा अपने संसाधनों से वापस अपने घर जाना चाहते हैं वे अपना आवेदन https://mapit.gov.in/covid-19/ इस वेबसाइट पर कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद संबंधित जिलों द्वारा ई-पास जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इसी प्रकार प्रदेश के बहार रूके लोग अपने संसाधन से अगर अपने प्रदेश आना चाहते हैं तो वे भी उक्त पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे तथा वे जिस जिले से वापस आ रहे हैं उन्हें उस जिले के अधिकारी द्वारा ई-पास जारी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर, भोपाल और उज्जैन के लोगों के लिए शर्तों के साथ जारी होगा ई-पास

उपरोक्त सुविधाएं इंदौर, भोपाल और उज्जैन के लोगों के लिए नहीं हैं। इन शहरों के लोगों के लिए मात्र पारिवारिक सदस्यों की मृत्युपर चिकित्सीय आकस्मिकता एवं विशेष परिस्थितियों में  ही अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा कंटन्मेंट क्षेत्रों से भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।प्रदेश में आने वाले व्यक्तियों का रिकार्ड रखा जाएगा एवं आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed