{"_id":"5ea4850fe9315217196f384b","slug":"covid19-lockdown-cm-shivraj-singh-chouhan-decisions-to-bring-back-migrant-labourers-from-other-states-implemented","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के मजदूरों की शुरू हुई घर वापसी, सीएम शिवराज ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के मजदूरों की शुरू हुई घर वापसी, सीएम शिवराज ने उठाया बड़ा कदम
Sun, 26 Apr 2020 12:14 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
एमपी के प्रवासी मजदूर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से देश में 40 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में अलग-अलग राज्यों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं और अपने घर लौटने के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के मजदूरों के लिए बड़ा फैसला किया है और कुछ जरुरी कदम उठाये हैं। शनिवार को सीएम ने कहा, 'राज्य के अलग-अलग जिलों में फंसे मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा, जिसके लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। हालांकि घर भेजने से पहले सभी की जांच होगी।'
उन्होंने इसके अलावा दूसरे राज्यों से भी एमपी के मजदूरों की वापसी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राजस्थान से भी मजदूरों को वापस ला रही है, वहीं गुजरात से 98 बसों से 2400 मजदूर निकल चुके हैं। इन सबके बीच शिवराज ने दोहराया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा और राज्य की सीमा पर पहुंचने के बाद सभी की जांच की जाएगी, इसके बाद ही उन्हें उनके गांवों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं देर रात गुजरात से लौट रहे 2400 मजदूर झाबुआ जिले में पहुंचे जिसके बाद वहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। पूरी जांच के बाद 98 बसों से राज्य में पहुंच रहे इन मजदूरों को इनके गांव भेजा जाएगा और इन्हें सभी दिशानिर्देशों का पालन करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
We are bringing back migrant labourers from Rajasthan & this will continue. Today, at least 2,400 labourers have boarded 98 buses from Gujarat. They will be screened once they reach state border, then they will move towards their villages: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan https://t.co/Vd7CKyZ1Vt
— ANI (@ANI) April 25, 2020
विज्ञापन
उन्होंने इसके अलावा दूसरे राज्यों से भी एमपी के मजदूरों की वापसी की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राजस्थान से भी मजदूरों को वापस ला रही है, वहीं गुजरात से 98 बसों से 2400 मजदूर निकल चुके हैं। इन सबके बीच शिवराज ने दोहराया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा और राज्य की सीमा पर पहुंचने के बाद सभी की जांच की जाएगी, इसके बाद ही उन्हें उनके गांवों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Migrant labourers who were stranded in Gujarat underwent screening after arriving in Jhabua district. Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has said that at least 2,400 labourers have boarded 98 buses from Gujarat for the state. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/OSpZvQ8djE