{"_id":"5e97f0de8ebc3e774850d41d","slug":"covid-19-shivraj-singh-chouhan-will-appoint-senior-party-leaders-as-ministers-6-to-10-will-take-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इस हफ्ते हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का गठन, छह से 10 मंत्री लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इस हफ्ते हो सकता है शिवराज मंत्रिमंडल का गठन, छह से 10 मंत्री लेंगे शपथ
Thu, 16 Apr 2020 11:54 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का गठन करने वाले हैं। कोविड-19 के मद्देनजर मंत्रिमंडल को छोटा रखने पर विचार किया जा रहा है। जिसमें छह से 10 वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा। इसे लेकर केंद्रीय भाजपा से एक-दो दिन में चर्चा हो सकती है। फैसला होने के तुरंत बाद शपथ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
चौहान ने इस मामले में राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग चर्चा की है। कुछ मसलों पर केंद्रीय संगठन से बात होनी है। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा। कहा जा रहा है कि कोविड-19 के बीच कुछ गतिविधियां समानांतर रूप से शुरू कर दी गई हैं। जैसे गेहूं की खरीद आदि।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि एवं सहकारिता, पंचायत के साथ वित्त और वाणिज्यिक कर विभाग में गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा जिन्हें कि पूर्व का अनुभव है। इसी के मद्देनजर छोटा मंत्रिमंडल बनाने पर सहमति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को शामिल किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन और मीना सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता बिसाहूलाल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि छोटे मंत्रिमंडल में दलित कोटे से तुलसी सिलावट तो आदिवासी कोटे से बिसाहूलाल, मीना सिंह और विजय शाह को मौका मिल सकता है।
