फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Bhopal, Madhya Pradesh (MP) Latest News Update Hindi:

Coronavirus:भोपाल में कोरोना से पहली मौत, शहर आज से पूरा लॉकडाउन

Mon, 06 Apr 2020 11:28 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bhopal, Madhya Pradesh (MP) Latest News Update Hindi:
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। राजधानी में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। भोपाल के कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने कहा कि हाल ही में उस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार की रात उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


निजी अस्पताल के डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वह शहर के सब्जी बाजार में एक चौकीदार के रूप में काम करता था और लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित था। राज्य में अब तक 15 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। जिनमें इंदौर में नौ, उज्जैन में दो भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा में एक-एक तथा राज्य के अन्य इलाके में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन

 
रविवार को भोपाल में कोरोना के 23 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर भोपाल में कोरोना के 41 मरीज हो चुके हैं। पॉजिटिव पाए गए 23 लोगों में नौ स्वास्थ्य विभाग के अफसर और एक कर्मचारी तथा 12 तब्लीगी जमात के लोग और एक सब्जी व्यापारी का बेटा शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से आज से पूरा लॉकडाउन
गंभीर होती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार से पूरा शहर लॉक डाउन करने का फैसला किया है। दूध और दवाई की दुकानों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। 

आदेश के अनुसार, केवल होम डिलीवरी, दूध की दुकानें और मेडिकल दुकानें ही इस लॉकडाउन में खुलेंगी। साथ ही शासकीय कार्य के लिए अतिआवश्यक सेवा मे लगे हुए सभी अधिकारियो और कर्मचारियो के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। बिना कारण घर से निकले तो गिरफ्तारी भी हो सकती है। यदि आप दूध लेने भी जा रहे हैं तो पैदल ही जाना होगा। यदि वाहन लेकर निकले और पुलिस ने रोक लिया तो केस दर्ज किया जा सकता है। ये लॉकडाउन नौ अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद अफसर लॉकडाउन के नतीजों का रिव्यू करेंगे, इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 50 हुए
भोपाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ और मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इनमें से सात मरीज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हैं।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नौ और लोगों की जांच के बाद वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। भोपाल में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।


पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव सहित दो आईएएस अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed