{"_id":"5f1713fa8ebc3e9fb41b3e62","slug":"covid-19-in-madhya-pradesh-coronavirus-cases-increase-in-bhopal-indore-ujjain-and-other-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 785 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24095 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के 785 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24095 हुई
Tue, 21 Jul 2020 09:42 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 710 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 24,095 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 18 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 756 हो गई है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में चार, और मुरैना, जबलपुर, सागर, रतलाम, धार, बड़वानी, दतिया, होशंगाबाद, झाबुआ, और गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 299 मौत इंदौर में हुई है।
विज्ञापन
भोपाल में 142, उज्जैन में 71, सागर में 26, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 20, खरगोन में 16, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में नौ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 149 नए मामले भोपाल जिले में आए हैं।
विज्ञापन
इंदौर में 70, मुरैना में 62, ग्वालियर में 62, रायसेन में 72, जबलपुर में 35, सागर में 18, रतलाम में 20, धार में 20, एवं अलीराजपुर में 17 नए मामले आए। बाकी नए मामले अन्य जिलों में आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 24,095 संक्रमितों में से अब तक 16,257 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,082 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 573 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,426 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
