फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Covid-19: 221 new cases of corona and seven deaths recorded in Madhya Pradesh

कोविड-19: मध्यप्रदेश में कोरोना के 221 नए मामले और सात मौतें दर्ज

Sun, 28 Jun 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Jun 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: 221 new cases of corona and seven deaths recorded in Madhya Pradesh
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन में मिल रही ढील के बीच मध्यप्रदेश में रविवार को 221 नए संक्रमित मिले। इसमें इंदौर में ही 40 मामले दर्ज किए गए। नए संक्रमितों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,186 हो गई।

विज्ञापन


इसके अलावा सात नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या भी बढ़कर 557 हो गई। राज्य के प्रमुख शहर इंदौर और भोपाल में क्रमशः 40 और 35 नए मामले सामने आए। इसमें इंदौर में चार लोगों की मौत भी दर्ज की गई।
विज्ञापन


शनिवार शाम तक 23 जिलों में कोरोना के एक भी मामले दर्ज नहीं हुए. लेकिन रविवार को 52 जिलों से संक्रमण के मामले सामने आए। राज्य में इंदौर सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 4615 संक्रमित और 222 मौतें हुई हैं। भोपाल में भी 2740 मामले दर्ज हुए हैं, वहीं 94 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्य में 1,081 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed