{"_id":"64fc24051d740f59980dfb47","slug":"court-orders-to-register-fir-against-eight-people-including-mla-sanjay-pathak-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विधायक संजय पाठक सहित आठ लोगों पर दर्ज होगी FIR; मारपीट मामले में जिला कोर्ट ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विधायक संजय पाठक सहित आठ लोगों पर दर्ज होगी FIR; मारपीट मामले में जिला कोर्ट ने दिए आदेश
Sat, 09 Sep 2023 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:21 PM IST
सार
त्रकार से मारपीट के मामले पर जिला कोर्ट ने विधायक संजय पाठक सहित आठ लोगों पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। एमपी एमएलए कोर्ट चलेगा केस।
विज्ञापन
विधायक संजय पाठक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार बीजेपी विधायक संजय पाठक पर पत्रकार से मारपीट करने के मामले पर कटनी जिला कोर्ट ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाते हुए विभिन्न धाराओं के तहत विधायक संजय पाठक सहित 8 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। मामले को MP MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें पूर्व मंत्री विधायक संजय पाठक और उनके अन्य सात साथियों ने पत्रकार रवि गुप्ता से करीब एक वर्ष पूर्व बुरी तरह मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन विधायक संजय पाठक की दबंगई के आगे पूरा पुलिस प्रशासन बौना नजर आया।
विज्ञापन
कटनी पुलिस ने आरोपी संजय पाठक सहित अन्य लोगों के विरुद्ध एफआईआर करना तो दूर, उनकी जांच करने तक की जहमत नहीं उठाई थी। इसके बाद पत्रकार को न्यायालय की शरण में जाना पड़ा और लंबे वक्त बाद उसमें न्याय की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
दरअसल रवि गुप्ता की दायर याचिका पर सुनवाई के बाद प्रथम व्यवहार न्यायाधीश एवं वरिष्ठ खंड के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश स्नेहा सिंह ने सभी आरोपियों पर धारा 323,294,365,366,506-B के तहत प्रकरण मानते हुए आगे की कार्रवाई के लिए एमपी एमएलए कोर्ट जबलपुर में केस को ट्रांसफर कर दिया है। पीड़ित रवि गुप्ता ने बताया कि उनके कांग्रेस नेताओं की प्रेसवार्ता में विधायक संजय पाठक पर रेत खनन से जुड़े होने की खबर लगाई गई थी। उसके बाद उन्हें घर से अगवाह करते हुए ट्विंस किचन में ले जाकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पूरे कृत्य में विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, बीजेपी की महापौर प्रत्याशी पति विनय दीक्षित, व्यापारी गुड्डा जैन, अनुज तिवारी, मुकेश पांडे, सुधीर मिश्रा सहित निक्कू सरदार शामिल थे।
