{"_id":"57d20776d646daf47c7078aa2589dc53","slug":"court-notice-to-stf-in-mp-vyapam-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापंम घोटालाः राज्यपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर एसटीएफ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापंम घोटालाः राज्यपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर एसटीएफ को नोटिस
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 09 Mar 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के चर्चित व्यापंम घोटाला मामले में राज्यपाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कोर्ट ने एसटीएफ को नोटिस भेजा है। प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरुद्व कोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर को खारिज करने की अपील की थी। अब कोर्ट मामले की सुनवाई 25 मार्च को करेगा।
विज्ञापन
मामले की पैरवी कर रहे जाने-माने वकील राम जेठमलानी ने सोमवार को कोर्ट में राज्यपाल की ओर से पैरवी करते हुए अटॉर्नी जनरल से मामले से जु़डी अन्य जानकारी मांगी।
विज्ञापन
उधर एआईजी आशीष खरे ने जबलपुर कोर्ट में मामले में राज्यपाल से संबधित कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। बता दें कि मामले में हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिलेने के बाद एसटीएफ ने राज्यपाल नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
