'वीडियो वायरल होने के बाद दंपति की खुदकुशी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के एक दंपति ने ख़ुदकुशी कर ली है। कहा जा रहा है कि अपने निजी क्षणों का वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। देवास जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने निजी पलों के अपने मोबाइल फ़ोन में क़ैद किया था। यह मोबाइल फ़ोन खो गया। इसके बाद उनके निजी क्षणों का वह वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और पांच लोग गिरफ़्तार किए गए हैं।
मामले की जांच कर रहे तहज़ीब काज़ी ने बीबीसी को कहा, "पैतीस वर्षीय आदमी का मोबाइल लगभग दो साल साल पहले गुम हो गया था। मोबाइल बाद में करीब के गांव के संतोष के पास मिला। संतोष जब मोबाइल चालू नहीं कर पाया तो उसने उसे अपने दोस्त मुकेश को दिया।
पति-पत्नि ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली
दोनों ने मोबाइल से डाटा निकालकर फ़ोन राजेंद्र को वापस कर दिया।" काज़ी ने कहा कि कुछ दिन पहले पति पत्नी के निजी क्षणों का वीडियो वायरल हो गया और मानसिक रूप से परेशान पति-पत्नि ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।
दंपत्ति का एक बेटा और एक बेटी है। पुरुष के पिता ने इस मामलें में संतोष, मुकेश और किशोर के ख़िलाफ एफ़आईआर दर्ज़ करवाया है। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने दूसरे कई लोगों के साथ डाटा साझा किया था। उन लोगों के ख़िलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और कुछ लोगों की तलाश में है।
