फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Counting of votes for the post of councilor in Sehore and declaration of election results will be done on Sunday

Sehore Election Result 2022: प्रत्याशियों के भाग्य का कल होगा फैसला, कलेक्टर ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा

Sat, 16 Jul 2022 08:04 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद सीहोर की मतगणना के लिए शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज को मतगणना केन्द्र बनाया गया है। मतगणना के लिए 34 टेबल लगाई गई है।

विज्ञापन
Counting of votes for the post of councilor in Sehore and declaration of election results will be done on Sunday
मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत नगर पालिका परिषद सीहोर में पार्षद पद के लिए हुए मतदान की मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 17 जुलाई 2022 को होगी। मतगणना का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू होगा। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका परिषद सीहोर की मतगणना के लिए शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज को मतगणना केन्द्र बनाया गया है। मतगणना के लिए 34 टेबल लगाई गई है। काउंटिंग 2 से 5 राउण्ड में होगी। मतगणना के लिए कुल 250 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर पालिका परिषद सीहोर से पार्षद पद के लिए 149 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन


कलेक्टर-प्रेक्षक ने लिया मतगणना की तैयारियों का जायजा
चुनाव प्रेक्षक एसपीएस सलूजा तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र मोहन ठाकुर ने मतगणना केन्द्र पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतगणना भवन में काउंटिंग हॉल, काउंटिंग टेबल, कंट्रोल रूम एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग स्थल, पासधारी व्यक्तियों तथा कर्मचारियों के प्रवेश एवं उनके निर्गम आदि के लिए की गई व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था में लगे अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक सामग्रियों एवं साधनों की उपलब्धता समय पूर्व कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर बृजेश सक्सेना एव सतीश राय सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed