{"_id":"63331f553e6dde3cc20daa41","slug":"corporation-commissioner-who-distributed-checks-to-beneficiaries-from-kamal-nath-s-bungalow-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: कमलनाथ के बंगले से हितग्राहियों को चेक बांटने वाले निगम कमिश्नर भोपाल अटैच, BJP ने जताई थी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: कमलनाथ के बंगले से हितग्राहियों को चेक बांटने वाले निगम कमिश्नर भोपाल अटैच, BJP ने जताई थी आपत्ति
Tue, 27 Sep 2022 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:36 PM IST
सार
छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर हिमांशु सिंह का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत के बाद हटाया गया है। भाजपा की आपत्ति थी कि कमिश्नर ने कमलनाथ के बंगले पर जाकर आवास योजना के हितग्राहियों को चेक बांटे थे।
विज्ञापन
रविवार को कमलनाथ के बंगले से बांटे गए थे हितग्राहियों को चेक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर राजनीति के शिकार बने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के बंगले पर जाकर हितग्राहियों को आवास योजना के चेक देने के मामले में उन्हें नगर निगम से हटाकर भोपाल अटैच कर दिया गया है। उनके इस काम की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष ने ऊपर कर दी थी। सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ रोहित सिंह को छिंदवाड़ा नगर निगम की कमान सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा नगर निगम के कमिश्नर हिमांशु सिंह पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे थे। उन्होंने कमलनाथ के बंगले से ही आवास योजना के हितग्राहियों को चेक बांटे थे। जब ये बात भाजपा को पता चली तो राजनीति शुरू हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने आपत्ति जताई। इसी दौरान चुनाव प्रचार के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी छिंदवाड़ा दौरे पर थे। बंटी साहू ने सारे मामले की जानकारी वीडी शर्मा को दे दी। वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक बात पहुंचाई। अब हिमांशु सिंह के तबादला आदेश आ गए। उन्हें भोपाल बुला लिया गया है। उनकी जगह छिंदवाड़ा नगर निगम की कमान सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ रोहित सिंह को सौंपी गई है।