फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus: Woman dies due to lack of ventilator in ICU in Ujjain

एंबुलेंस में तड़प रही थी महिला, नहीं खुला आईसीयू का ताला, अस्पताल में मौत

Sun, 05 Apr 2020 06:15 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: आसिम खान Updated Sun, 05 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Woman dies due to lack of ventilator in ICU in Ujjain
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। प्रदेश में इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज हैं। वहीं, उज्जैन में भी सात मामले सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार की कोरोना से जंग लड़ने की तैयारियों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब एक महिला को आईसीयू में सही समय से भर्ती न किए जाने पर उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


एक कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग महिला को सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं मिला तो उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में आईसीयू के कमरे में ताला लगा हुआ था और महिला एंबुलेंस में थी और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। कमरे की चाबी किसी स्टाफ के पास नहीं थी। बाद में कमरे का ताला तोड़ा गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सही समय पर आईसीयू में भर्ती नहीं होने से महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि 55 वर्षीय महिला को गुरुवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और हाई ब्लड प्रेशर था। हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने कोरोना वायरस टेस्ट के सैंपल्स लेकर यहां से उसे माधवनगर अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद माधवनगर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आर पी परमार और इंचार्ज डॉ महेश मरमाट को हटा दिया गया है। दोनों डॉक्टरों पर इस महिला और एक अन्य महिला को वेंटिलेटर न देने का आरोप हैं। दोनों ही महिलाओं की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed