फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Case in Madhya Pradesh (MP) News in Hindi: 35 years old person died, total cases rise to 21

इंदौर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मध्य प्रदेश में कुल मामले 27 हुए

Fri, 27 Mar 2020 12:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 27 Mar 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case in Madhya Pradesh (MP) News in Hindi: 35 years old person died, total cases rise to 21
इंदौर में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत की खबर है। इंदौर में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। पहले इसकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही थी। मगर चिकित्सकों का कहना है कि उनकी उम्र को लेकर थोड़ी गफलत हो गई थी। उनकी उम्र 35 नहीं बल्कि 65 वर्ष थी। वह कई गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदौर में अब तक 15 कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं। जबकि जबलपुर में छह, भोपाल और शिवपुरी में दो-दो और ग्वालियर और उज्जैन में एक-एक मामले सामने आने से मध्यप्रदेश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                पिछले 24 घंटे में मौत का यह दूसरा मामला है। महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार व्यक्ति इंदौर का ही रहने वाला था। यह व्यक्ति स्वाइन फ्लू के लक्षणों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुआ था। मगर नए मेडिकल दिशानिर्देशों के तहत उसकी स्वाइन फ्लू के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण की भी जांच की गई। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसमें उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों के भी लक्षण थे। इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय महिला यहां एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ चुकी है। 

इंदौर कोरोना वायरस हेल्थ बुलेटिन पढ़ें 

मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। इन 21 लोगों में से नौ लोग इंदौर, छह जबलपुर, दो भोपाल, दो व्यक्ति शिवपुरी और एक व्यक्ति ग्वालियर से हैं। इन लोगों की हालत स्थिर है और वे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमित पाई गई उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की बुधवार को इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों से मिली है।

शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ ए एल शर्मा ने बताया कि शिवपुरी शहर के अस्पताल में भर्ती 26 वर्षीय एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की गुरुवार को पुष्टि हुई। वह शिवपुरी जिले के खनियांधाना का रहने वाला है। शर्मा के अनुसार वह 13 मार्च को हैदराबाद गया था और 15 मार्च को हैदराबाद से सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से लौट कर फिर अपने घर खनियांधाना आया था।

उन्होंने बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके पिता को 14 दिन तक अपने ही घर में सेल्फ क्वारेन्टाइन करने का नोटिस दिया गया है। इस परिवार को यह हिदायत दी गई है कि वे इस दौरान अन्य लोगों से मिलें-जुलें नहीं । स्वास्थ्य विभाग इन पर निगरानी करेगा। शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले शिवपुरी का जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था, उसके माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो इस समय क्वेरेंटाइन में हैं।

इसके अलावा, कोरोनो वायरस संक्रमण के संदेह में इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 47 वर्षीय पुरुष की गुरुवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पड़ोस के उज्जैन शहर का रहने वाला था। शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मरीज को कल बुधवार को ही उज्जैन के सिविल अस्पताल से गंभीर हालत में इंदौर के शासकीय एमआरटीबी अस्पताल भेजा गया था।



इससे पहले एक 47 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। इंदौर में 47 साल के एक शख्स की गुरुवार को मौत हो गई। इस शख्स को कोरोना वायरस का संदिग्ध पाए जाने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभी तक इस शख्स की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति का पहले उज्जैन के सिविल अस्पताल में इलाज किया गया था और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण के बाद बुधवार को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

एमपी विधानसभा प्रमुख सचिव ने खुद को आइसोलेट किया
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव और जनसंपर्क सचिव ने भी सभी से खुद को क्वारंटीन करने को कहा है। विधानसभा के प्रमुख सचिव ने खुद को भी आइसोलेट कर लिया है। सक्सेना की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद आनन-फानन में विधानसभा सचिवालय ने कहा है कि विधानसभा परिसर में सक्सेना के संपर्क में आए सभी अधिकारी-कर्मचारी और अन्य व्यक्ति खुद को घर में क्वारंटीन कर लें।

सभी कर्मचारी चेकअप करवाएं और डॉक्टर की सलाह लें। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने कहा कि उन्होंने भी घर को सैनेटाइज करवा लिया और सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। इसी के साथ भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 20 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed