{"_id":"5e79f4598ebc3e6fa6217c9e","slug":"coronavirus-two-more-infection-case-in-gwalior-and-shivpuri-commissioner-mv-ojha-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कोरोना से संक्रमित दो और मरीज मिले, एक ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी का रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कोरोना से संक्रमित दो और मरीज मिले, एक ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी का रहने वाला
Tue, 24 Mar 2020 05:21 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता में लॉकडाउन के दौरान यातायात पुलिस ने बाहर निकल रहे लोगों को समझाइश दी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। वायरस से संक्रमण के मंगलवार को दो और मामले सामने आए हैं। एक मामला ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी का बताया गया है।
विज्ञापन
ग्वालियर के कमिश्नर एमवी ओझा ने नए मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज ग्वालियर और दूसरा शिवपुरी में मिला है। बता दें कि ग्वालियर में कर्फ्यू घोषित लगाया गया है।
विज्ञापन
'इंदौर के शाहीन बाग' में सीएए विरोधी प्रदर्शन रुका
इससे पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले 70 दिन से इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेत्र में जारी धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि इस इलाके को सोशल मीडिया पर इंदौर का शाहीन बाग बताया जाता रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिए कोरोना से निपटने के निर्देश
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस (COVID19) के मद्देनजर वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केंद्र से आए उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
भोपाल और जबलपुर में आधी रात से लगाया कर्फ्यू
मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशों के बाद भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंगलवार से भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू के अलावा राज्य के 36 जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। लोगों को इनका पालन करना चाहिए। जरूरी चीजें उपलब्ध होंंगी, घबराएं नहीं।
पहली प्राथमिकता कोविड-19 से निपटना
हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #कोविड-19 से मुकाबला है। बाकी सब बाद में...।
