फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus : Two doctors hurt in stone pelting during coronavirus tracking in madhya pradesh

इंदौर: स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के आरोप में सात गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 02 Apr 2020 01:55 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Apr 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus : Two doctors hurt in stone pelting during coronavirus tracking in madhya pradesh
इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव - फोटो : social media

इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर डीआईजी हरि नारायण चारी  मिश्र ने बताया है कि टाट पट्टी बाखल एरिया में हुई घटना पर दोषियों की वीडियो फुटेज के माध्यम से पहचान कर ली गई है। मुख्य दोषी सहित चार लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है। इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित  धारा 186 , 188 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मिश्रा ने बताया है कि अन्य दस दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर में पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी पुलिस के साइबर सेल की नजर है।  आजाद नगर क्षेत्र में एक वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन पर अफवाह फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के टाटपट्टी बाखल इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अभियान चला रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर लोगों ने पथराव कर दिया। इससे दो महिला चिकित्सकों के पैरों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने गए स्वास्थ्य कर्मियों पर यहां बुधवार को कुछ लोगों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव से दो महिला डॉक्टरों के पैरों में चोट आई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, घटना शहर के टाटपट्टी बाखल इलाके की है। इस दौरान मौजूद रही एक महिला डॉक्टर ने पहचान का खुलासा करने से इनकार करते हुए बताया कि कोरोना के खिलाफ अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग का पांच सदस्यीय दल इलाके में गया था। 

उन्होंने कहा कि मैं बहुत डरी हुई हूं। हम कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढ रहे थे। हमने जैसे ही इन लोगों से उनकी सेहत की स्थिति से जुड़े सवाल करने शुरू किए, तो उन्होंने इसका विरोध किया। तभी वहां कुछ और लोग आ धमके जिन्होंने हम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। 

महिला डॉक्टर ने कहा कि वो तो शुक्र है कि कुछ पुलिस कर्मी पास ही थे, इसलिए हमारी जान बच गई। इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि हमारा दल लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए काम कर रहा था। लेकिन रहवासियों ने नासमझी में इस दल पर ही पथराव कर दिया।

उन्होंने कहा कि पथराव में हमारी दो महिला डॉक्टरों के पैरों में चोटें आई हैं। पथराव के दौरान दोनों महिला डॉक्टरों ने तहसीलदार की गाड़ी में किसी तरह छिप कर खुद को बचाया। जड़िया ने बताया कि घटना की शिकायत छत्रीपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान बैरिकेड तोड़े गए और पथराव भी किया गया। पुलिस संज्ञान ले रही है। 




बहरहाल, यह शहर में कोई पहली घटना नहीं है जब कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान चला रहे स्वास्थ्य कर्मियों को अप्रिय हालात का सामना करना पड़ा हो। यहां रविवार को भी अलग-अलग घटनाओं में स्वास्थ्य कर्मियों को असहयोग, बदसलूकी और धमकियों तक का शिकार होना पड़ा था। इन वाकयों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे।

इन मामलों की जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि ये घटनाएं कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आम लोगों में जागरूकता की कमी और सोशल मीडिया पर फैल रही अलग-अलग अफवाहों के कारण सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed