फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Madhya Pradesh woman who returned from abroad in Bhopal Waiting seven hours to give Sample for Test

कोरोना वायरस: भोपाल में विदेश से लौटी युवती को सैंपल देने के लिए सात घंटे करना पड़ा इंतजार

Thu, 26 Mar 2020 11:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 Mar 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Madhya Pradesh woman who returned from abroad in Bhopal Waiting seven hours to give Sample for Test
Coronavirus - फोटो : PTI

कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है। देश इस वायरस से लड़ने के लिए कितना तैयार है इसकी पोल भी कई बार खुलती नजर आ रही है। ताजा मामला भोपाल का है जहां विदेश से लौटी एक युवती को अपना ब्लड सैंपल देने के लिए अस्पताल पहुंचने के बाद भी करीब साढ़े सात घंटे इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी की यात्रा से लौटी है। युवती ने खुद को 10 दिनों तक होम क्वारंटीन में रखा। दो दिन पहले मंगलवार को जब उसे सर्दी हुई तो उसने 104 कॉल सेंटर पर इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे जेपी अस्पताल आकर सैंपल देने को कहा गया। युवती ने खुद को होम क्वारंटीन की बात बताई और घर में आकर सैंपल लेने का आग्रह भी किया, लेकिन कॉल सेंटर घर पर आकर सैंपल लेने के लिए राजी नहीं हुआ। युवती शाम पांच बजे जेपी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


युवती ने डॉक्टरों को अपनी ट्रेवल हिस्ट्री के साथ सर्दी होने की बात बताई, इसके बावजदू उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी के मौजूद नहीं होने की बात बताकर युवती को रात साढ़े नौ बजे तक इमरजेंसी में ही बैठाकर रखा। जब युवती ने सुबह आकर सैंपल देने की बात कही तो पुलिस को बुलाने की धमकी भी दी गई। इसके बाद रात करीब एक बजे डॉक्टर आए, तब युवती का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना है कि मैंने अपनी जिम्मेदारी समझी। खुद को क्वारंटीन में रखा, लेकिन डॉक्टरों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए कि जो लोग सैंपल देने आ रहे हैं उन्हें इस तरह इंतजार नहीं कराएं।


यह ताे एक मामला है, इसके अलावा कई मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं कि लाेग खुद के अऔर पड़ोस के लाेगाें के विदेश यात्रा से लाैटने की सूचना जिम्मेदाराें काे दे रहे हैं, लेकिन बार-बार काॅल करने और जानकारी साझा करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध लाेगाें की स्क्रीनिंग करने पहुंच ही नहीं रहा है। अगर जिम्मेदार अभी नहीं चेते ताे इस तरह की लापरवाही पूरे समाज के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed