फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Madhya Pradesh: Hinota in Damoh district goes into self imposed lockdown amid COVID-19 surge, shops shut for two days

मिसाल: सियासत के 'मोह' में सरकार ने नहीं बढ़ाई सख्ती, दमोह के लोगों ने खुद ही लगा लिया लॉकडाउन

Mon, 12 Apr 2021 12:31 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 12:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए ज्यादातर शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया, लेकिन उपचुनाव के चलते शिवराज सरकार ने दमोह जिले में संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद लॉकडाउन नहीं लगाया। 

विज्ञापन
Coronavirus Madhya Pradesh: Hinota in Damoh district goes into self imposed lockdown amid COVID-19 surge, shops shut for two days
दमोह में लॉकडाउन - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए ज्यादातर शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया, लेकिन उपचुनाव के चलते शिवराज सरकार ने दमोह जिले में संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद लॉकडाउन नहीं लगाया। इसके बाद दमोह के लोगों ने एक मिसाल पेश करते हुए सरकारी आदेश के बिना ही अपने यहां दो दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


सरकार ने खड़े किए हाथ, तो लोगों ने संभाली जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब पूछा गया कि पूरे प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया, लेकिन दमोह जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार केस बढ़ने के बावजूद भी वीकेंड लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दमोह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उपचुनाव के चलते दमोह, निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में है, ऐसे में सरकार ने वहां लॉकडाउन नहीं लगाया है। दमोह जिले में भी कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। स्थिति गंभीर होते देख दमोह जिले के एक कस्बे के लोगों ने खुद लॉकडाउन लगा नजीर पेश की।
विज्ञापन

 
 

स्वेच्छा से हुए घरों में कैद, बंद की दुकानें 

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के हिनोता कस्बे के लोगों ने प्रशासनिक आदेश का इंतजार किए बिना ही दो दिनों का वीकली लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। लॉकडाउन के दौरान हिनोता के बाजार पूरी तरह से बंद हैं और लोग भी अपने घरों में खुद कैद हो गए हैं। 

स्थानीय लोग बोले- जरूरत पड़ी, तो बढ़ाएंगे लॉकडाउन
हिनोता के लोगों का कहना है कि जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, उससे वो लोग चिंतित हैं और सिर्फ उनके कस्बे में ही कई लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कुछ लोगों की कोरोना वायरस से मौत भी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे में उनके पास लॉकडाउन ही एक विकल्प था। लिहाजा, उन्होंने ये कदम स्वेच्छा से उठाया है। लोगों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ती है, तो दो दिन के इस लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed