{"_id":"5ec734ee8ebc3e90343d67c8","slug":"coronavirus-indore-news-dr-bk-sharma-death-from-corona-third-doctor-of-the-city-who-lost-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Fri, 22 May 2020 07:41 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 22 May 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्यप्रदेश से एक और डॉक्टर की कोरोना की वजह से मौत होने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती डॉक्टर बीके शर्मा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। डॉक्टर शर्मा शहर के तीसरे ऐसे डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना महामारी की वजह से जान गई है। उन्हें शहर का सबसे अच्छा फिजिशियन माना जाता था।
विज्ञापन
उन्होंने इंदौर में पढ़ाई करने के बाद लंदन में भी अध्ययन किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले इंदौर शहर में डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी, डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान का भी कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया था।
विज्ञापन
