फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Indore back on track, government offices will open with 100 percent employees

Coronavirus in Indore: पटरी पर लौट रहा इंदौर, 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी दफ्तर

Sun, 28 Jun 2020 01:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Jun 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Indore back on track, government offices will open with 100 percent employees
भारत में कोरोना वारयरस के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन ने छूट का दायरा बढ़ाते हुए 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सरकारी दफ्तर खोलने के निर्देश जारी किए हैं। नतीजतन इन दफ्तरों में पिछले तीन महीने से बुरी तरह प्रभावित हो रहा काम-काज सोमवार से पटरी पर लौटना शुरू होगा।

विज्ञापन


प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर जिले में केन्द्र और राज्य सरकार के सभी शासकीय कार्यालयों, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों और निगमों के कार्यालयों को मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था। महीने भर पहले इन दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दोबारा खोलने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में महामारी के हालात नियंत्रण में आने के बाद प्रशासन ने अपने निर्देशों में बदलाव किया है, जिससे ये कार्यालय अब कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को दफ्तरों में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी तमाम दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जडिया ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में इस महामारी के 40 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,575 से बढ़कर 4,615 हो गई है।


सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय महिला समेत चार और मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 222 पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 3,415 लोग इलाज के बाद इस महामारी के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed