फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Madhya Pradesh Bhopal Indore Khandwa Burhanpur Morena Gwalior, bride Covid 19 positive in Bhopal

भोपाल में शादी के दो दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे समेत 32 लोग क्वारंटीन

Thu, 21 May 2020 09:23 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Thu, 21 May 2020 09:23 AM IST
सार

  • मध्यप्रदेश में बढ़ रही कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या
  • भोपाल में शादी के दो दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव
  • इंदौर में दस दिन के अंदर 62 नए इलाकों में फैला कोरोना वायरस
  • खंडवा में 22, बुरहानपुर में सामने आए कोरोना के 12 नए मामले

विज्ञापन
Coronavirus in Madhya Pradesh Bhopal Indore Khandwa Burhanpur Morena Gwalior, bride Covid 19 positive in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 5735 हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 2733 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक 267 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


शादी के दो दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए जबकि एक की मौत हो गई। संक्रमितों में 15 दिन का एक बच्चा भी शामिल है, वहीं एक युवती में शादी के तीसरे दिन कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद दूल्हे समेत परिवार के 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


युवती की सोमवार को शादी हुई थी। उसके परिजनों ने बताया कि बेटी को सात दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंदौर में दस दिन में 62 नए इलाकों में फैला कोरोना
इंदौर में भले ही 40 इलाके कंटेनमेंट जोन से बाहर आ गए हों, लेकिन कई नए क्षेत्र हॉटस्पॉट बनकर सामने आए हैं। दस दिनों में करीब 62 नए क्षेत्रों में कोरोना के मरीज मिले हैं। लॉकडाउन के दो महीने बाद भी लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। 100 क्षेत्र तो ऐसे हैं, जो सिर्फ 1-1 मामले की वजह से कंटेनमेंट जोन में हैं।

वहीं, 145 क्षेत्र ऐसे हैं जहां पिछले तीन हफ्ते से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या न घटी है और न ही बढ़ी है। बुधवार को भी इंदौर में 59 नए मरीज मिले जबकि दो लोगों की मौत हो गई।

खंडवा में 22, बुरहानपुर में 12 नए मामले
खंडवा में बुधवार को कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए। इनमें जिला अस्पताल की नर्स का पति और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 208 हो गई है। जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, बुरहानपुर में बुधवार को 12 पॉजिटिव मरीज मिले जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 207 हो गई। 


मुरैना में 24 घंटे में 20 पाजिटिव मरीज मिले
जीआरएमसी की वायरोलॉजीकल लैब में हुई जांच में बुधवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इनमें ग्वालियर के पांच, मुरैना के छह, भिंड के चार और शिवपुरी और दतिया में एक-एक मरीज शामिल है। जबकि डीआरडीओ की रिपोर्ट में मुरैना के 14 लोग संक्रमित निकले हैं। इन्हें मिलाकर मुरैना में बुधवार को मिले मरीजों की संख्या 20 हो गई है। ग्वालियर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 90 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed