{"_id":"5ec624248ebc3e90955a787c","slug":"coronavirus-in-indore-mp-live-updates-hindi-news-covid19-pandemic-positive-cases-and-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में कोरोनाः 248 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5981 हुई, अब तक 270 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में कोरोनाः 248 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5981 हुई, अब तक 270 मौतें
Thu, 21 May 2020 09:11 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 May 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में आज 248 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5981 हो गई है, जिनमें से 2843 रीज मठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 270 हो गई है।
विज्ञापन
248 new positive cases reported today, taking the total number of positive cases in the state to 5981, of which 2843 patients have been cured and discharged. The death toll stands at 270: Madhya Pradesh Health Department pic.twitter.com/fI5bpnuXBD
— ANI (@ANI) May 21, 2020
विज्ञापन
इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2774 हुई, अब तक 107 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 2,715 से बढ़कर 2,774 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए दो पुरुषों की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इनमें से एक पुरुष की आयु 62 वर्ष और दूसरे की आयु 57 वर्ष थी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पर पहुंच गई है।
सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे। प्रदेश में गुरुवार सुबह तक इस महामारी के कुल 5,735 मरीज मिल चुके हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से करीब 48.5 फीसदी मरीज अकेले इंदौर जिले में मिले हैं।
कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई थी, जब चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।
