फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Indore (MP) Hindi News Covid19 positive cases and Death toll rises

मध्य प्रदेश में कोरोनाः 195 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 4790 हुई, अब तक 243 मौतें

Sat, 16 May 2020 11:14 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Indore (MP) Hindi News Covid19 positive cases and Death toll rises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 195 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 4790 पहुंच गई है। वहीं, इस महामारी के कारण राज्य में अब तक 243 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सात राज्यों को लिखा पत्र
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले श्रमिकों की समय पर जानकारी देने के लिए सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा है कि श्रमिकों के आवागमन में व्यवहारिक कठिनाई यह हो रही है कि मध्यप्रदेश को ये पता नहीं चलता है कि अन्य राज्यों से कितने श्रमिक किस माध्यम से किस समय मध्यप्रदेश की सीमा पर आने वाले हैं।
विज्ञापन


इंदौर में शर्मसार कर देने वाली घटना, नवजात बच्ची को सड़ के किनारे फेंका
इंदौर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। लॉकडाउन के बीच एक निर्दयी मां ने नवजात बच्ची को मरने के लिए मैदान में बोरी में भरकर सड़क के किनारे फिंकवा दिया। वहीं, एक दूसरी महिला ने मासूम की चींख सुनकर उसे नहलाया। हालांकि, पुलिस ने आईपीसी की धारा 317 (असुरक्षित हालत में बच्चे को छोड़ना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बाल विकास का भोपाल सम्भागीय कार्यालय भी हुआ संक्रामित
कोरोना-19 के प्रकरण नित नए-नए क्षेत्रो में निकल रहे हैं। आज भोपाल सम्भाग के महिला बाल विकास के कार्यालय में कार्यरत चपरासी विमलेश साहू की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। विमलेश को जैसे ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आने की सूचना प्राप्त हुई वैसे ही विमलेश ने ऑफिस को सूचित किया। 

टीला जमालपुरा निवासी विमलेश के घर को बेरिकेड्स से कंटेनमेंट किया जा रहा है। उधर संभागीय कार्यालय में सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। अब 14 दिन फिर सम्भागीय कार्यालय के कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जा सकता है और कार्यालय के कर्मचारियों के भी सैंपल लिए जा सकते हैं।

पुलिस ने तब्लीगी जमात के 60 से अधिक विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करके भारत में तब्लीगी जमात की धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 60 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। 

इससे पहले पुलिस ने प्रदेश की राजधानी भोपाल के विभिन्न पुलिस थानों में इन लोगों के खिलाफ सात मामले दर्ज किए थे। भोपाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) उपेन्द्र जैन ने शनिवार को बताया, 'तब्लीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ वीजा शर्तों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे। वे देश में पर्यटक वीजा पर आए हैं जिससे तहत वे धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते हैं।'

उन्होंने कहा कि यह वीजा शर्तों का उल्लंघन है जो कि विदेशी अधिनियम के तहत अपराध है। इसलिए इनके खिलाफ मामले दर्ज किए गये। इन मामलों में इन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की गयी है। जैन ने कहा कि आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां इनकी जमानत अर्जी नामंजूर हो गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शहर के ऐशबाग, मंगलवार, श्यामला हिल्स, पिपलानी और तलैया पुलिस थानों में दर्ज सात मामलों के तहत 64 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। 

इन आरोपियों को भादवि की धारा 188, धारा 269, धारा 270 तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंध अधिनियम तथा विदेशी अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इन तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों में से कुछ में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया गया और शेष को पृथक करके रखा गया था। पुलिस ने बताया कि तबलीगी जमात के ये विदेशी सदस्य किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाखिस्तान, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका और म्यांमार के हैं।

कोरोना संक्रमण फैलाने की धमकी दे रहे भाई-बहन के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कोरोना से संक्रमित 27 साल की महिला और उसके छोटे भाई पर कोरोना वायरस फैलाने की धमकी देने का आरोप है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस में दोनों ने वीडियो बनाया, जिसमें यह धमकी दी गई। वायरल  वीडियो में युवती कह रही है कि मैं अब पूरे खरगोन में फैलाऊंगी। 

इंदौर में मृतकों की संख्या 99 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 2378 पर पहुंचा
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 79 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 2,299 से बढ़कर 2,378 पर पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए गए 57 वर्षीय एक पुरुष की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 99 पर पहुंच गई है।

रेड जोन में शामिल जिले में शनिवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.16 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 21 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। प्रदेश सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के बाद जिले के 1,100 से ज्यादा मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं।


इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed