{"_id":"5ebb8e308ebc3e90625210a9","slug":"coronavirus-in-indore-madhya-pradesh-live-updated-news-covid19-positive-cases-and-death-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Indore: इंदौर में मृतकों की संख्या 95 पर पहुंची, संक्रमितों का आंकड़ा 2100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Indore: इंदौर में मृतकों की संख्या 95 पर पहुंची, संक्रमितों का आंकड़ा 2100 के पार
Wed, 13 May 2020 11:36 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 May 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान पैदल घर लौटते लोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से तीन और मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 95 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जडिया ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 66 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय महिला ने यहां सोमवार को अलग-अलग अस्पतालों में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले तीनों मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे।
विज्ञापन
सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 91 और मरीज मिले हैं। इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 2,016 से बढ़कर 2,107 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 988 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में बुधवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.51 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 18 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है।
इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।
