फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Bhopal first time in six months 23 Covid19 patients died in a day

भोपाल में कोरोना का भयानक रूप: छह महीने में पहली बार एक दिन में 23 मरीजों की मौत

Fri, 18 Sep 2020 03:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bhopal first time in six months 23 Covid19 patients died in a day
कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक भोपाल में गुरुवार को कोरोना का भयानक रूप देखने को मिला। पिछले छह महीने में ऐसा पहली बार हुआ जब भोपाल में एक दिन में कोरोना संक्रमण से 23 लोगों की मौत हुई। इनमें से आठ मरीज भोपाल शहर के थे तो शेष 15 आसपास (राजगढ़-रायसेन के तीन-तीन, पन्ना, शुजालपुर, होशंगाबाद, गुना, नरसिंहपुर, सीहोर, दमोह, उज्जेन और इटारसी के एक-एक) के शहरों के थे। 

विज्ञापन


इससे पहले 16 सितंबर को 12 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें पांच भोपाल के थे। कोविड-19 मरीजों का अंतिम संस्कार भदभदा और सुभाष नगर विश्राम घाट पर हो रहा है। गुरुवार को भदभदा विश्राम घाट पर दिनभर में 19 कोरोना, एक संदिग्ध और सात सामान्य मृतकों के शव पहुंचे। जबकि सुभाषनगर विश्राम घाट पर चार कोरोना मरीजों का दाह संस्कार हआ। हैरानी की बात यह है कि भोपाल में कोरोना मृत्युदर बढ़कर 2.39 फीसदी हो गई है, जो गुरुवार को देश की मृत्युदर 1.62 फीसदी से 0.66 फीसदी ज्यादा रही। शहर में सितंबर के 18 दिनों में 71 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इनमें एक दिन में पांच से ज्यादा मौतें पांच बार हुई हैं। 
विज्ञापन


 

प्रदेश में रिकवरी रेट 75 फीसदी से ज्यादा
भोपाल में गुरुवार को 265 तो प्रदेश में 2,391 मामले सामने आए। अब तक कुल 97,906 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। पिछले तीन दिन में सात हजार से ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को एक लाख के पार जा सकता है। हालांकि, मामले बढ़ने के बावजूद प्रदेश में रिकवरी रेट 75 फीसदी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विधानसभा सत्र के पहले सदन के छह कर्मचारी संक्रमित
21 सितंबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के एक दिनी सत्र के पहले सदन के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही विधायकों और अन्य कर्मचारियों का कोविड-19 रैपिड टेस्ट कराया जा रहा है। दो दिन में 100 कर्मचारियों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed