मध्यप्रदेश: भोपाल और जबलपुर में आधी रात से लगा कर्फ्यू, 43 जिले लॉकडाउन
शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने सबसे पहले कोरोना वायरस (COVID19) के मद्देनजर वल्लभ भवन में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों एवं केन्द्र से आए उच्च अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की और इससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा- निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय पहुंचे और पूजा-अर्चना भी की। वहीं शिवराज सरकार आज विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में प्रस्ताव भी रखेगी।
Bhopal: Shivraj Singh Chouhan holds a high-level meeting with officials to review preparedness in the wake of #COVID19, after taking charge as the Chief Minister of Madhya Pradesh, today. https://t.co/5dT3XwnV1b pic.twitter.com/GyrVwcTxdk
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 23, 2020
भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू
कोरोना वायरस को लेकर भोपाल और जबलपुर में सरकार ने कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार से भोपाल और जबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा, राज्य के 36 जिलों में लगाए गए बंद का लोगों को सख्ती से पालन करना चाहिए। मैं लोगों से अपील करता हूं कि हम सभी के लिए घर पर रहें। लोगों के लिए अनुकूलता और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी।
पहली प्राथमिकता कोविड-19 से निपटना
हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #कोविड-19 से मुकाबला है। बाकी सब बाद में...।
आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।
मेरी सबसे पहली प्राथमिकता #COVIDー19 से मुक़ाबला है।
बाक़ी सब बाद में...
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 23, 2020
इससे पहले उन्होंने सोमवार को चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लाल जी टंडन ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। शिवराज सिंह इससे पहले साल 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री रहे। वे लगातार तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
