फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   coronavirus case register against journalist who attended press conference of Kamal Nath on 20th march

मध्यप्रदेश: कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे थे कोरोना पॉजिटिव बेटी के पत्रकार पिता, मामला दर्ज

Sat, 28 Mar 2020 10:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Mar 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
coronavirus case register against journalist who attended press conference of Kamal Nath on 20th march
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 20 मार्च के हुई प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने वाले एक पत्रकार पर मामला दर्ज किया गया है। इसी कांफ्रेंस में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। जिसमें वह पत्रकार भी शामिल हुए थे जिनकी बेटी ब्रिटेन से लौटी थी और उसे घर के अंदर एकांतवास में रहने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस के कुछ दिनों बाद पत्रकार और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार शाम को श्यामला हिल्स पुलिस स्ट्शन में पत्रकार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो), धारा 270 (परिद्वेषपूर्ण कार्य, जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पत्रकार पर कोरोना वायरस महामारी से संबंधित सरकार के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार की बेटी एक स्नातकोत्तर कानून की छात्रा हैं जो 18 मार्च को लंदन से भोपाल लौटी थीं। उसे घर में एकांतवास में रहने के लिए कहा गया था। लेकिन उसके घर आने के दो दिन बाद ही पत्रकार कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मार्च को पत्रकार की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। तीन दिन बाद पत्रकार भी इसके संक्रमण में पाए गए। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद उन मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों के बीच घबराहट पैदा हो गई, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। अभी तक राज्य में कोरोना के 33 मामले पॉजिटिव मिले हैं।




स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में से 16 इंदौर, आठ जबलपुर, तीन-तीन भोपाल और उज्जैन, दो शिवपुरी और एक ग्वालियर से है। वहीं कोविड-19 से संक्रमित होने वाले इंदौर और उज्जैन के एक-एक मरीज की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed