{"_id":"5e97782a8ebc3e774b5e385a","slug":"coronavirus-case-news-in-hindi-indore-eight-patients-run-away-after-test-report-came-positive-3-caught-search-for-five-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही भागे आठ मरीज, 3 को पकड़ा, पांच की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही भागे आठ मरीज, 3 को पकड़ा, पांच की तलाश जारी
Thu, 16 Apr 2020 02:40 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 16 Apr 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में कोरोना वायरस बहुत तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में शहर के एक क्वारंटीन केंद्र से आठ संक्रमित लोगों के भाग जाने की सूचना ने हड़कंप मचा दिया है। हालांकि इनमें से तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि बाकी पांच मरीजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इंदौर शहर में करीब 14 दिन पहले क्वींस पार्क में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में इन आठ लोगों को रखा गया था। टीआई राजेंद्र नगर ने बताया कि क्वींस पार्क क्वॉरेंटाइन सेंटर से दोपहर करीब 12 से 2 के बीच 8 लोग भाग गए। इनमें से 3 को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि पांच अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि जो 8 लोग भागे थे, बुधवार को उनमें से पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन सभी की तलाश जारी है। टीआई ने बताया कि यह सभी लोग पीछे के दरवाजे से निकल कर भाग थे। यह वही लोग हैं जो पिछले दिनों रानीपुरा क्षेत्र से पकड़ कर क्वारंटीन किए गए थे।
विज्ञापन
