फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus Bajtta village of Barwani, villagers done barricading itself and banned the arrival of outsiders

कोरोना: बड़वानी के गांव में लोगों की अनूठी पहल, खुद ही बैरिकेडिंग कर बाहरी व्यक्तियों के आने पर लगाई रोक

Sat, 28 Mar 2020 04:53 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 28 Mar 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Bajtta village of Barwani, villagers done barricading itself and banned the arrival of outsiders
पलायन करते प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके बाद से एहतियात के तौर पर देश के कई इलाकों में लॉकडाउन के लिए स्वयं के तरीकों का प्रयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के बड़वानी में देखने को मिला है। जिले के बजट्टा गांव में लोगों ने लॉकडाउन का एक अलग ही तरीका इजाद किया है। इस गांव के चारों और बैरिकेडिंग की गई है और गांव वाले यहां खुद ही बैठकर पहरेदारी कर रहे है। 
विज्ञापन


गांव वालों ने बाहर निकलने वाले सभी रास्तों पर बांस की बैरिकेडिंग की है और उसके पास दो तख्तियां लगा दी है जिस पर साफ तौर पर संदेश लिखा हुआ है कि 'बजट्टा गांव में बाहरी व्यक्ति का आना मना है लॉकडाउन।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाहर के इलाके से आने वाले किसी भी व्यक्ति को गांव में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और गांव के किसी भी निवासी को गांव नहीं छोड़कर जाने का आदेश भी दिया गया है। स्थानीय लोगों को मानना है कि ऐसा करने से वह कोरोना के प्रसार को गांव में आने से रोक पाएंगे और इस तरह संक्रमण से गांव वालों को बचाया जा सकता है। 

गौरतलब हो कि देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 149 नए मामले सामने आ चुके हैं। वही मध्यप्रदेश का इंदौर राज्य के बाकी शहरों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस की चपेट में है। मध्यप्रदेश के कुल 29 कोविड-19 के संक्रमितों में से लगभग आधे इसी शहर के हैं। 

इंदौर के बाद जबलपुर संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर है। यहां अभी तक कुल छह कोविड-19 के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य की राजधानी भोपाल है, जहां तीन कोविड-19 के संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य के अधिकरियों के मुताबकि इंदौर और उज्जैन में इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। 27 लोगों का इलाज जारी है। लगातार कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण इंदौर मध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट बन गया है। 


केवल तीन दिनों में इंदौर में कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 15 हो गई है, जबकि राज्य के किसी भी अन्य जिले में जबलपुर और भोपाल को छोड़कर अब तक दो से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed