{"_id":"5e83c9028ebc3e76a3066420","slug":"coronavirus-82-people-of-madhya-pradesh-who-went-to-delhi-in-tablighi-jamaat-were-identified-kept-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबलीगी जमात में दिल्ली गए मध्यप्रदेश के 82 लोगों की हुई पहचान, क्वारंटीन में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबलीगी जमात में दिल्ली गए मध्यप्रदेश के 82 लोगों की हुई पहचान, क्वारंटीन में रखा
Wed, 01 Apr 2020 04:19 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:19 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए मास्क पहने लोग।
- फोटो : PTI
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज में आयोजित की गई तबलीगी जमात धार्मिक सभा के बाद सामने आए कोरोना वायरस के मामलों ने पूरे देश हड़कंप मचा दिया है। हालांकि इस सभा में शामिल होने के बाद मध्यप्रदेश लौटकर आए 82 लोगों की पहचान कर ली गई है। इन सभी को पृथक कर दिया गया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश के 107 लोग दिल्ली में तबलीगी जमात धार्मिक सभा में शामिल हुए थे। सरकार ने इनमें से 82 लोगों की पहचान कर ली है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बाकी लोगों की भी पहचान जल्द कर ली जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग मध्यप्रदेश के भोपाल, सीहोर, विदिशा और रायसेन जिलों के रहने वाले हैं।
इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि दिल्ली में तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के 100 से अधिक लोगों को पृथक रखने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली में तबलीगी जमात के बड़े धार्मिक आयोजन में पूरे देश के श्रद्धालु गए थे। इस समूह में 200 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने और इनमें से छह लोगों की तेलंगाना में मौत होने की सूचना मिली है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तब्लीगी जमात में सम्मिलित मध्यप्रदेश के व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए तथा उन्हें पृथक रखकर उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए।
उन्होंने कहा कि उन व्यक्तियों में यदि किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उनकी जांच और इलाज की समुचित व्यवस्था भी की जाए। सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक यह कार्रवाई शीघ्र करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में जो भी व्यक्ति घूम रहे हैं, उनकी यात्रा का विवरण भी प्राप्त किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।