{"_id":"5e7b4c8f8ebc3e760d18ed44","slug":"corona-virus-women-dead-in-ujjain-who-was-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh Coronavirus: इंदौर के अस्पताल में उज्जैन की रहने वाली महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh Coronavirus: इंदौर के अस्पताल में उज्जैन की रहने वाली महिला की मौत
Wed, 25 Mar 2020 07:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की बुधवार को मौत हो गई। उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला का इंदौर के एमवाई अस्पताल में इलाज चल रहा था। राज्य में ये पहली और देश में 11वीं मौत है। महिला को पहले सांस लेने में तकलीफ थी और तीन दिन पहले इंदौर के एमवाई अस्पताल रेफर किया गया था। संदिग्ध लगने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
महिला का किसी भी तरह का यात्रा इतिहास नहीं है। महिला के परिवार के अन्य लोगों को भी जांच के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के परिवार का एक व्यक्ति घर से भाग गया है। स्वास्थ्य विभाग को चिंता है कि अगर वह दूसरों के संपर्क में आया तो संक्रमण फैलने का खतरा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमेह की गंभीर मरीज थी
इंदौर के जिलाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि उज्जैन की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में मौत हुई है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी। सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने से मरीज की हालत काफी बिगड़ गई थी। वह मधुमेह की गंभीर मरीज भी थी। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जिलाधिकारी ने बताया कि महिला के अंतिम संस्कार के वक्त तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा ताकि इसमें शामिल होने वाले लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि महिला का अंतिम संस्कार करने वाले लोगों को इस संक्रमण से सुरक्षा के साधन मुहैया कराए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह महिला शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती पांच मरीजों में से ही एक हैं। डॉक्टरों द्वारा इन पांचों लोगों के कुल 29 परिजनों की शुरूआती जांच कर ली गई है। लेकिन इनके परिजनों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण फिलहाल नहीं पाए गए हैं। हम उनकी सेहत पर निगाह रखते हुए उनकी आगामी जांच करा रहे हैं।
इंदौर में कोरोना वायरस के पांच नए केस
वहीं, इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती दो महिलाओं समेत पांच मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार को पुष्टि हुई। इनमें से किसी भी मरीज ने पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की थी। यानी वे देश के भीतर ही इस घातक बीमारी की जद में आए हैं।
