फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona uncontrollable in Sehore: Corona patients getting every half hour in the city, 100 new patients found in the district in 24 hours, 243 active cases

सीहोर में कोरोना बेकाबू: शहर में हर आधे घंटे में मिल रहा कोरोना मरीज, 24 घंटे में जिले में मिले 100 नए मरीज, 243 हुए एक्टिव केस

Sat, 15 Jan 2022 05:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 05:52 PM IST
सार

सीहोर जिले में कोरोना बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जिलेभर में 100 कोरोना मरीज मिले। शहर में पिछले 24 घंटे में 58 मरीज मिले। इस हिसाब से हर आधे घंटे में शहर में एक मरीज कोरोना से पीड़ित मिल रहा है।
 

विज्ञापन
Corona uncontrollable in Sehore: Corona patients getting every half hour in the city, 100 new patients found in the district in 24 hours, 243 active cases
सीहोर जिले में कोरोना बेकाबू हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में कोरोना बेकाबू हो गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जिलेभर में 100 कोरोना मरीज मिले। शहर में पिछले 24 घंटे में 58 मरीज मिले। इस हिसाब से हर आधे घंटे में शहर में एक मरीज कोरोना से पीड़ित मिल रहा है।

विज्ञापन


एक दिन में सर्वाधिक मरीज मिलने का रिकॉर्ड 14 जनवरी को टूटा था। जब कोरोना के एक साथ 52 मरीज मिले थे, यह रिकॉर्ड एक दिन भी नहीं रह सका और आज जिले में एक साथ 100 कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना की रफ्तार काफी तेज हो गई है। जिले में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आ रही है, बाजारों में भीड़ ही भीड़ है।
विज्ञापन

 

पिछले 24 घंटे में 100 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। प्राप्त रिपोर्ट में 58 सीहोर शहरी क्षेत्र के है। संक्रमित व्यक्ति दूल्हा बादशाह, इंग्लिशपुरा, मण्डी, सुभाष नगर, जनता कॉलोनी, चाणक्यपुरी, बिजासन धाम, दुर्गा कॉलोनी, मुर्ली मोहल्ला, कलेक्ट्रेट परिक्षेत्र कस्बा, पुलिस लाइन देवनगर, गंगा आश्रम, सत्या सांई परिसर क्षेत्र चाणक्यपुरी, अमर टॉकीज, नेहरू कॉलोनी, फ्रीगंज, दांगी स्टेट, गल्ला मण्डी, शिकारपुर पचामा क्षेत्र के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुदनी विकासखंड से 28 व्यक्ति संकमित हैं। जो वार्ड नंबर 1, 10, 23,14, 03, 08 तथा वर्धमान कॉलोनी, रेहटी कैम्पस, इटारसी, नकटी तलाई शाहगंज, ट्रॉयडेंट कंपनी, वार्ड नंबर 10 रेहटी के निवासी हैं। आष्टा क्षेत्र से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जो पार्वती थाना क्षेत्र, दरजीपुरा, सिविल कोर्ट परिसर के रहने वाले हैं। नसरुल्लागंज क्षेत्र से 4 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं जो इटावा कला, वासुदेव एवं नसरुल्लागंज के निवासी हैं।


श्यामपुर विकासखंड से तीन व्यक्ति बिल्किसगंज, श्यामपुर एवं पाटनी के रहने वाले हैं। इछावर के 4 व्यक्ति धामंदा, बलोण्डिया, भाउखेड़ी, जीवनताल के रहने वाले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर वर्तमान में 243 हो गई है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10392 है। चार व्यक्ति रिकवर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed