फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona in Indore past last 24 hours corona cases rises upto 245 and total number of cases are ten thousand

कोरोना: इंदौर में संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार, अब तक 344 मरीजों की मौत

Mon, 17 Aug 2020 02:37 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 17 Aug 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Corona in Indore past last 24 hours corona cases rises upto 245 and total number of cases are ten thousand
corona in Indore - फोटो : ANI

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान 245 नए मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 10,049 पर पहुंच गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गाडरिया ने सोमवार को बताया कि हमें पिछले 24 घंटों के दौरान 3,359 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 245 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन



गाडरिया ने बताया कि पिछले पांच महीनों के दौरान जिले में कुल 344 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं जबकि 6,618 लोग इलाज के बाद इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में सोमवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 3.42 फीसदी दर्ज की गई, जो 1.92 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
विज्ञापन


यह दर जिले में महामारी के प्रकोप की शुरुआत से ही राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिले में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या 3,087 है। इनमें से 718 लोगों को गृह पृथक-वास में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed