फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   corona in Indore death audit says 32 percent people died within one to three days by corona virus

इंदौर: कोरोना से अब तक 531 लोगों की मौत, 32 फीसदी मरीजों ने एक-तीन दिन में तोड़ा दम

Wed, 30 Sep 2020 11:28 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Sep 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
corona in Indore death audit says 32 percent people died within one to three days by corona virus
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इंदौर में पहली बार कोरोना का मामला 24 मार्च को सामने आया था और तब से लेकर अब तक शहर में 531 लोगों की मौत हो चुकी है। 531 मरीजों में सबसे ज्यादा आयु के 99 वर्षीय भागीरथ चौहान और सबसे कम उम्र की 16 वर्षीय श्वेता शामिल हैं। 

विज्ञापन



जिले की डेथ ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, कुल 531 मृतकों में 171 यानि की 32 फीसदी मरीज ऐसे मिले जिन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के एक से तीन दिन के बाद ही अपना दम तोड़ दिया। इसके अलावा इन मृतकों की संख्या में से नौ मरीज ऐसे हैं, जो अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी 24 घंटे से ज्यादा नहीं जी पाए। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के मुताबिक वैसे तो कोरोना के लिए 14 दिन का उपचार उपयुक्त माना जाता है लेकिन 44 मामले ऐसे हैं, जिन्होंने इस अवधि को पूरा करने के बाद अपनी स्थिति में कोई सुधार नहीं देखा और अपनी जान नहीं बचा सके। कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ अनिल डोंगरे का कहना है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कोरोना पीड़ित मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं और रोग को लेकर गंभीर नहीं है। अगर कोरोना के लक्षण देखे जाए फौरन से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर मरीज को समय पर उपचार मिल जाएगा तो उसकी जान बचाने की संभावनाएं कई गुना तक बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed