{"_id":"5f17b1c08ebc3e9ff24381b6","slug":"corona-impact-in-madhya-pradesh-new-prisoners-will-get-entry-in-jails-after-test-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जेलों में अब कोरोना की जांच के बाद मिलेगा नए कैदियों को प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जेलों में अब कोरोना की जांच के बाद मिलेगा नए कैदियों को प्रवेश
Wed, 22 Jul 2020 08:55 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 Jul 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
Bareilly sub jail
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की रायसेन जिले स्थित बरेली उप जेल में 64 कैदियों एवं तीन जेल प्रहरियों सहित 67 लोग सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी जेलों में कोविड-19 जांच के बाद ही नए कैदियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बरेली उप जेल के जेलर विनय गढ़वाल को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। रायसेन जिले स्थित बरेली कस्बे के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बरेली उप जेल में 64 कैदी और तीन कर्मचारियों सहित कुल 67 लोग सोमवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि संदेह है कि नए भर्ती कैदियों से जेल में संक्रमण फैला।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदियों में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद रविवार को उनके नमूने जांच हेतु लिए गए थे। इसी बीच, मध्य प्रदेश के जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘रायसेन की बरेली जेल एक छोटी जेल है। रायसेन जेल में कोरोना वायरस संक्रमित कैदियों में से 41 को विदिशा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘जो कैदी गंभीर संक्रमित हैं, उन्हें भोपाल शिफ्ट करने की व्यवस्था कर रहे हैं।’ मिश्रा ने बताया कि ‘बरेली उप जेल में ही कोविड-19 केन्द्र बना रहे हैं और अन्य कोरोना वायरस संक्रमित कैदियों को उसी जेल में ही पृथकवास करा दिया गया है।’
उन्होंने कहा कि ‘बरेली उप जेल के जेलर विनय गढ़वाल को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अब हम प्रदेश की सभी जेलों में ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि जेल में प्रवेश से पहले हरेक नए कैदी की कोविड-19 की जांच होगी। इस जांच के बाद ही कैदियों को जेलों में प्रवेश दिया जाएगा।'
