फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Night Curfew News Corona Curfew returns in MP Night curfew imposed from night 11 pm to 5 am

MP Night Curfew: शिवराज ने रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की, कहा- जरूरत पड़ने पर और उपाय करेंगे

Thu, 23 Dec 2021 09:15 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 23 Dec 2021 09:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन लौट आया है। बुधवार को 30 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसी को आधार बनाकर राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। 
 

विज्ञापन
MP Night Curfew News Corona Curfew returns in MP Night curfew imposed from night 11 pm to 5 am
MP Night Curfew: सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना को काबू करने के लिए नाइट कर्फ्यू लौट आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि आज यानी गुरुवार रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा। अगर और भी उपायों की आवश्यकता हुई तो हम कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में नए केस तेजी से बढ़े हैं। इस वजह से हम यह फैसला ले रहे हैं। स्कूलों में 50 फीसदी अटेंडेंस का नियम बना रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो हम और उपाय अवश्य करेंगे। घर में जगह है तो कोविड के पॉजिटिव मरीज को घर में आइसोलेट करके इलाज करेंगे। वरना, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती करेंगे।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के नाम जारी किया संदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को जनता के नाम संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई महीनों बाद कोरोना के 30 नए प्रकरण मिले हैं। पूरे देश में 7,495 पॉजिटिव केस आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली में एक सप्ताह से पॉजिटिव केस में लगातार वृद्धि हो रही है। कल महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 नए प्रकरण सामने आए हैं। हम सब जानते है कि इन राज्यों से मध्य प्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व के अनुभव बताते हैं कि महाराष्ट्र में केस बढ़ने लगे, फिर गुजरात में बढ़े। उसके बाद मध्य प्रदेश में लगातार केस बढ़े। पहली लहर और दूसरी लहर में ऐसा ही हुआ। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने झेले हैं, उसे हम नहीं भूल सकते। दोनों लहरों की शुरुआत इंदौर-भोपाल से ही हुई। इंदौर-भोपाल में साप्ताहिक प्रकरण नवंबर के मुकाबले दिसंबर में लगभग तीन गुना हो गए हं। 

 

16 राज्यों में आ गया है ओमिक्रॉन
शिवराज बोले कि कोरोना ने स्वरूप बदला है। ओमिक्रॉन के रूप में कोरोना 16 राज्यों में पहुंच गया है। इस आशंका से इनकार नहीं कर सकते कि मध्य प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के केस जल्दी आ जाएं। पूरी दुनिया का अध्ययन करें तो ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलता है। इंग्लैंड में एक लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। अमेरिका में ढाई लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। इन कारणों से लगता है कि यह सही समय है। हम सचेत हो जाएं। कोविड की तीसरी लहर को आने से रोकें। 

टीका जरूर लगवाएं
शिवराज ने कहा कि तेजी से संक्रमण न फैले, इसके लिए हर आवश्यक उपाय करना होगा। भारत सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी की है। मेरी प्रार्थना है देर न करें। मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं। अनावश्यक जमावड़ा न हो। अनावश्यक भीड़ में न जाएं। अब तक वैक्सीन का डोज नहीं लगवाया है तो जरूर लगाएं। पहला लगा लिया है तो दूसरे में देर न करें। समय की अवधि पूरी हो गई हो तो दूसरा टीका जरूर लगवाएं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed