फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona curfew in Indore: First lockdown, now more stringent ban after continuously increasing infection

इंदौर में कोरोना कर्फ्यू: लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बाद पहले लॉकडाउन किया अब और सख्त की पाबंदी

Sun, 11 Apr 2021 06:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 11 Apr 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew in Indore: First lockdown, now more stringent ban after continuously increasing infection
Indore - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने रविवार को अगले पांच दिन तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाकर 19 अप्रैल तक किया जा चुका है। इसके प्रभावी अमल के लिए अब कर्फ्यू लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इंदौर में सोमवार से शुक्रवार तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है। कोरोना कर्फ्यू 12 से 16 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी व निजी संस्थान बंद रहेंगे। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सुबह 6 से 10 तक किराना, दूध व सब्जी ठेलों को छूट
कोरोना कर्फ्यू के दौरान किराना की खेरची दुकानों, दूध आपूर्ति, सब्जी ठेलों व दवा दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक छूट रहेगी। दवा दुकानें, लैब व चिकित्सा संस्थानों को भी तय समय में छूट रहेगी। रेस्टोरेंट्स संचालक अपना किचन चालू कर होम डिलीवरी भी करवा सकेंगे, औद्योगिक क्षेत्रों में गतिविधियां चालू रहेगी और बैंक, एटीएम सहित अन्य गतिविधियों को भी अनुमति दी गई है। ट्रांसपोर्ट संचालन भी जारी रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


17 और 18 अप्रैल को शासन द्वारा पूर्व से घोषित लॉकडाउन जिसे अब कोरोना कर्फ्यू नाम दिया गया है, वह लागू रहेगा। अगर शासन उसमें कोई संशोधन नही करता है तो फिर 19 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे तक यह कोरोना कर्फ्यू जारी रह सकता है। 

20 हजार इंजेक्शन पहुंचे
रविवार को कोरोना मरीजों के इलाज में मददगार रेमडेसिविर इंजेक्शन के 20 हजार डोज इंदौर पहुंचे। शहर में बीते कई दिनों से इनकी भारी किल्लत के कारण बवाल मचा हुआ है। रविवार को मिली खेप में से 85 फीसदी इंजेक्शन मेडिकल कॉलेजों को दिए गए और 15 फीसदी जिला अस्पताल को। 



19 अप्रैल तक लॉकडाउन

इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया। कुछ शहरों में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू था। उसे अब बढ़ाकर 19 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंध समितियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। 

कहां कब से कब तक लॉकडाउन
  • इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लगातार लॉकडाउन जारी रहेगा।
  • बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर शहर में 12 अप्रेल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।
  • इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर  और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन जिले के सभी नगरों) में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed