{"_id":"6496bd10e74161c8090d6ed6","slug":"controversial-posters-with-kamal-nath-s-qr-code-put-up-in-chhindwara-as-well-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dirty Politics: छिंदवाड़ा में भी लगे कमलनाथ के विवादित पोस्टर; कई जिलों में ऐसा होने से चढ़ रहा सियासी पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dirty Politics: छिंदवाड़ा में भी लगे कमलनाथ के विवादित पोस्टर; कई जिलों में ऐसा होने से चढ़ रहा सियासी पारा
Sat, 24 Jun 2023 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:23 PM IST
सार
छिंदवाड़ा शहर में शनिवार सुबह से ही पूर्व सीएम कमलनाथ के विवादित पोस्टर की चर्चा है। हालांकि अभी तक पोस्टर को लेकर किसी भी तरह की कोई बयानबाजी सामने नहीं आई है। लेकिन इन पोस्टर के सामने आने के बाद एक बार फिर से छिंदवाड़ा की सियासत गरमा जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ का विवादित पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के भोपाल और रीवा के बाद अब छिंदवाड़ा में भी पूर्व सीएम कमलनाथ के विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। विवादित पोस्टर सामने आने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, कमलनाथ की फोटो वाले इन पोस्टरों में ‘वांटेड करप्शन नाथ, स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें’ जैसे शब्द लिखे हैं।
विज्ञापन
शनिवार सुबह से ही छिंदवाड़ा शहर में इन विवादित पोस्टर की चर्चा है। हालांकि अभी तक पोस्टर को लेकर किसी भी तरह की कोई बयानबाजी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरूर है कि इन पोस्टर के लगने के बाद एक बार फिर से छिंदवाड़ा की सियासत गरमा जाएगी।
विज्ञापन
निगम कार्यालय से लेकर वीआईपी रोड तक जगह-जगह लगे पोस्टर
छिंदवाड़ा में कमलनाथ से जुड़े विवादित पोस्टर नगर निगम कार्यालय के आसपास के कुछ क्षेत्रों में मानसरोवर कंपलेक्स, वीआईपी रोड और ओवर ब्रिज के नीचे लगाए गए हैं। यह पोस्टर आखिर किसने लगाए हैं, यह तो जांच का विषय है। लेकिन कुछ लोग पोस्टर के क्यूआर कोड स्कैन करते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
