{"_id":"5fcf71808ebc3ecf70240aea","slug":"constable-leave-application-for-brother-in-law-marriage-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: साले की शादी के लिए सिपाही ने मांगी छुट्टी, अर्जी में लिखा- नहीं गया तो बीवी कर देगी बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: साले की शादी के लिए सिपाही ने मांगी छुट्टी, अर्जी में लिखा- नहीं गया तो बीवी कर देगी बुरा हाल
Tue, 08 Dec 2020 09:06 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मध्यप्रदेश के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का प्रार्थना पत्र।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर छुट्टी के लिए लिखा गया एक प्रार्थना पत्र काफी वायरल हो रहा है। यह आवेदन पत्र मध्यप्रदेश पुलिस के एक सिपाही का बताया जा रहा है, जो भोपाल ट्रैफिक पुलिस में कॉन्स्टेबल है। इस प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल ने साले की शादी में जाने के लिए पांच दिन का अवकाश मांगा है। साथ ही, पत्नी से मिली धमकी का भी जिक्र कर दिया है। इसी वजह से यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल का नाम दिलीप कुमार अहिरवार लिखा है। उसका बैज नंबर 2339 है। दिलीप ने साले की शादी में जाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी को छुट्टी देने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
ऐसे लिखा गया प्रार्थना पत्र
बता दें कि प्रार्थना पत्र में लिखा है, 'सविनम्र निवेदन है कि मैं प्रार्थी आरक्षक दिलीप कुमार अहिरवार बैज क्रमांक 2339 आपके अधीनस्थ थाना यातायात भोपाल में पदस्थ हूं। श्रीमान जी प्रार्थी के सगे साले की शादी दिनांक 11/12/2020 को है, जिसमें प्रार्थी का जाना अति-आवश्यक है। अत: श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी को 5 दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। प्रार्थी सदैव आपका आभारी रहेगा।
विज्ञापन
