फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   constable leave application for brother in law marriage madhya pradesh

मध्यप्रदेश: साले की शादी के लिए सिपाही ने मांगी छुट्टी, अर्जी में लिखा- नहीं गया तो बीवी कर देगी बुरा हाल

Tue, 08 Dec 2020 09:06 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
constable leave application for brother in law marriage madhya pradesh
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मध्यप्रदेश के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का प्रार्थना पत्र। - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर छुट्टी के लिए लिखा गया एक प्रार्थना पत्र काफी वायरल हो रहा है। यह आवेदन पत्र मध्यप्रदेश पुलिस के एक सिपाही का बताया जा रहा है, जो भोपाल ट्रैफिक पुलिस में कॉन्स्टेबल है। इस प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल ने साले की शादी में जाने के लिए पांच दिन का अवकाश मांगा है। साथ ही, पत्नी से मिली धमकी का भी जिक्र कर दिया है। इसी वजह से यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल का नाम दिलीप कुमार अहिरवार लिखा है। उसका बैज नंबर 2339 है। दिलीप ने साले की शादी में जाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी को छुट्टी देने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

ऐसे लिखा गया प्रार्थना पत्र

बता दें कि प्रार्थना पत्र में लिखा है, 'सविनम्र निवेदन है कि मैं प्रार्थी आरक्षक दिलीप कुमार अहिरवार बैज क्रमांक 2339 आपके अधीनस्थ थाना यातायात भोपाल में पदस्थ हूं। श्रीमान जी प्रार्थी के सगे साले की शादी दिनांक 11/12/2020 को है, जिसमें प्रार्थी का जाना अति-आवश्यक है। अत: श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी को 5 दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। प्रार्थी सदैव आपका आभारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट करके लिखी पत्नी की धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल ने विशेष कोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी से मिली धमकी का जिक्र किया है। इस नोट में कॉन्स्टेबल ने लिखा है, 'प्रार्थी की पत्नी का स्पष्ट कहना है कि अगर भाई की शादी में नहीं आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।'

सस्पेंड किया गया कॉन्स्टेबल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रार्थना पत्र वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में डीआईजी ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने अवकाश के लिए आवेदन में जो कारण लिखा, वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस वजह से उसे लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed