{"_id":"62514c59333047612872d988","slug":"congress-workers-protest-price-rise-in-bhopal-burn-effigies-of-amitabh-bachchan-and-akshay-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने जलाया अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला, प्रदर्शन का बताया बेतुका कारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने जलाया अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला, प्रदर्शन का बताया बेतुका कारण
Sat, 09 Apr 2022 02:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:35 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला जलाया। मुद्दा था महंगाई और इन अभिनेताओं के पुतले जलाने का कारण बताया गया इनकी चुप्पी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भोपाल में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला जलाकर महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजदानी भोपाल में कांग्रेस ने लगातार तीसरे दिन महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को खास बात यह रही कि कांग्रेस नेताओं ने किसी सत्ताधारी दल के नेता के बजाय अभिनेताओं अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का पुतला जलाया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर इन अभिनेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए।
भोपाल में शुक्रवार को शिवाजी नगर बस स्टॉप पर पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों अभिनेताओं का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान 'अमिताभ जी कुछ बोलो, अपना मुंह खोलो' के नारे लगाते दिखे।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, 'जब UPA सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ते थे, तब अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर खूब तंज कसते थे। अब बीजेपी की सरकार में पेट्रोल, डीजल के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी हो रही है, गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है, तो दोनों अभिनेताओं ने चुप्पी साध ली है। उनके मुंह से महंगाई के खिलाफ एक शब्द नहीं निकल रहा है।' प्रदर्शन में मुख्यरूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शामिल थे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार पर गुस्सा क्यों?
अमिताभ बच्चन ने यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कहा था कि पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में लगता है कि लोग अब गाड़ी कैश में लेंगे और पेट्रोल लोन लेकर खरीदना पड़ेगा। अक्षय कुमार ने भी तब साइकिल से घूमना शुरू कर दिया था। अब वे महंगाई के खिलाफ कोई ट्वीट नहीं करते। इस वजह से कांग्रेस नेताओं ने दोनों अभिनेताओं के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है।