फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress withdrawn social media dependence of mla for ticket distribution

चुनाव से पहले कांग्रेस का यू-टर्न, हफ्ते भर में ही वापस लिया टिकट बंटवारे पर दिया फरमान

Sat, 08 Sep 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 08 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Congress withdrawn social media dependence of mla for ticket distribution
जोर शोर से चुनाव में जुटे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चुनाव में टिकट वितरण के लिए सोशल मीडिया की अनिवायर्ता की शर्त को वापस ले लिया है। कांग्रेस ने शर्त रखी थी कि जो नेता टिकट का सपना देख रहे हैं उनके अपने फेसबुक पर 15 हजार लाइक्स और ट्विटर पर पांच हजार फॉलोअर्स होने चाहिए। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर ने जानकारी दी है कि पार्टी ने टिकट वितरण के लिए रखी इस शर्त को वापस ले लिया है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को यह आदेश ठीक नहीं लगा जिसके बाद पार्टी ने अपना फरमान वापस लिया। 

विज्ञापन
 



कांग्रेस ने एक चिट्ठी जारी करते हुए कहा था कि ऐसे नेता जो टिकट चाहते हैं उनके फेसबुक लाइक्स कम से कम 15000 होने चाहिए। ट्विटर पर भी ऐसे नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या 5000 से कम न हो।


इसके साथ-साथ कांग्रेस ने ये शर्त भी रखी थी कि नेताओं को मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी ट्वीट्स को लाइक और रीट्वीट करना होगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस इस बार उम्मीदवार तय करने के मामले में भाजपा से बढ़त लेना चाहती है।


कांग्रेस की घोषणा के अनुसार इस माह की 20 तारीख तक कांग्रेस प्रदेश में लगभग 70 से 80 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। इन सीटों में वे सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस लगातार 5 से 6 बार से चुनाव हारती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed