फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   congress will announce its candidates before one month

'धीरे-धीरे चल रहे हैं, एक महीना पहले टिकट होंगे घोषित'

Mon, 15 Apr 2013 01:00 PM IST
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
इंदौर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Apr 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
congress will announce its candidates before one month

मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव से एक माह पहले टिकट घोषित करेगी। पार्टी का कहना है कि चुनाव से दो महीने पहले वह पूरी तरह तैयार रहेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने रविवार को संवाददाताओं से चर्चा में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के टिकट कर्नाटक में डेढ़ महीने पहले तय हुए। छत्तीसगढ़ में तीन महीने पहले तय होंगे। मप्र में थोड़ा धीरे-धीरे चल रहे हैं, लेकिन एक महीने पहले टिकट घोषित कर देंगे।
विज्ञापन


मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास के दावे को खारिज करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि मध्य प्रदेश को आगे आने में अभी समय लगेगा।

राज्य के मुख्यमंत्री नंबर वन होने का दावा करते हैं, लेकिन पता नहीं वे आंकड़े कहां से लाते हैं।

वहीं, डेली कॉलजे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो विकास दिख रहा है उसकी बुनियाद मेरे शासनकाल में रखी गई थी। हमेशा पेड़ कोई और लगाता है लेकिन फल कोई और खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर बिजली को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने आरोप भी लगाया। उनका कहना था की राज्य सरकार निजी समूहों से बहुत महंगी बिजली खरीद रही है।

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री की घोषणा से इंकार करते हुए कहा कि हम किसी भी नेता को सीएम प्रोजेक्ट नहीं करेंगे। यह काम विधायक करेंगे। अंतिम फैसला अध्यक्ष सोनिया गांधी लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed